Advertisement

कानपुर कांग्रेस के पदाधिकारी ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ए युवा नेता श्री राहुल गांधी की मणिपुर से प्रारम्भ हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम पहुंचने पर नियोजित तरीके से यात्रा के पोस्टर व पार्टी ध्वज फाड़े जाने तथा यात्रा पर किये गये हमले के विरोध मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश व्यापी जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन की श्रृंखला के अंतर्गत आज शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व मे कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल से जुलूस के रुप मे पुलिस की भारी घेराबन्दी के मध्य कांग्रेसजन बड़े चैराहे से असम की भाजपा सरकार मुर्दाबाद, डरो मत सहो मत, असम मुख्यमंत्री हेमन्त बिसवा मुर्दाबाद आदि के गगनभेदी नारे लगाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय तक मानव श्रंखला बनाकर जोरदार विरोध प्रदर्शित किया।
विरोध प्रदर्शन के समापन पर शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुये असम सरकार के मुख्यमंत्री के इशारे पर भाजपा के तथाकथित अराजक तत्वो द्वारा शांतिपूर्ण भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बाधिक करने की कोशिश ही नही की गई बल्कि न्याय यात्रा के विशाल काफिले पर योजनाबद्ध तरीके से अस्त-व्यस्त कर हिंसात्मक हमला किया जिसमे असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित पार्टी के कई नेता घायल हो गये उनका यह कुकृत्य निसंदेह असम के मुख्यमंत्री और केन्द्र की भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलताआंे और भ्रष्टाचार को छिपाने का एक हतास प्रयत्न ही नही प्रदर्शित करता बल्कि हमारे मुद्दो को दबाने की जबरजस्त प्रयास है जिसकी हम कानपुर के कांग्रेसजन भर्तसना करते है।
प्रदर्शन एवं मानव श्रंखला मे प्रमुख रुप से मदन मोहन शुक्ल, पवन गुप्ता, शंकर दत्त मिश्र, नरेश त्रिपाठी, महेश मेघानी, दिलीप शुक्ला, लल्लन अवस्थी, पीएस बाजपेई, दिलीप बाजपेई, हीरालाल निषाद, डा0 आरके जगत, ग्रीनबाबू सोनकर, पदम मोहन मिश्रा, जियाउर्रहमान अंसारी, रामाश्रय पाल, शाजिद सर, चन्द्रमणि मिश्र, उमाप्रसाद मिश्रा, विजय त्रिवेदी बाबा, कैलाश पाल, संजय विनोदिया, राधेश्याम कश्यप, इमरान कुरैशी, विजय सिंह, संतोष गुप्ता, संजय दीक्षित, मो0 रईस अख्तर, जावेद जमील उस्मानी, हिमांशु मिश्रा, मो0 आलम, बिपिन तिवारी, विजय सिंह, राजलक्ष्मी देवी, आशुतोष शुक्ला, मो0 अफरोज, सुरेश अग्रहरि, रामचन्द्र गुप्ता, आसिफ इकबाल, राजेन्द्र बाल्मीकी, अजय प्रताप सिंह, राजेश राजपूत, अमिताभ दत्त मिश्रा व राजेन्द्र बाल्मीकी आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh