Advertisement

नारेबाजी करते हुए ईवीएम मशीन का पुतला फूंककर जमकर किया विरोध प्रदर्शन

लोकसभा 2024 के चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे वैसे ही चुनाव से पहले अन्य संगठन ईवीएम मशीन का विरोध करते दिख रहे वहीं कानपुर के कचहरी में दलित पिछड़ा,अल्संख्यक व अधिवक्ताओं संग कई संगठनों ने मिलकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए ईवीएम मशीन का पुतला फूंककर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और एक ज्ञापन सौंपकर ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से लोकसभा 2024 के चुनाव कराने की मांग करी विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने में शामिल सभी प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में आमजनमानस अपने वोट के माध्यम से सरकार के नुमाईन्दों को चुनती हैं कुछ वर्षों से ई0वी0एम0 मशीन के द्वारा चुनाव में पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है भारत ही नही विश्व के तमाम देशों में ई०वी०एम० मशीन से निष्पक्ष चुनाव कराया जाना सम्भव नहीं है। वर्तमान में केन्द्र में जिस पार्टी की सरकार है वह पार्टी भी जब विपक्ष में थी तब उस पार्टी ने भी ई०वी०एम० मशीन पर प्रश्न चिन्ह लगाये थे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh