Advertisement

एस आई एस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में साई बाबा मूर्ति स्थापना एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ

कानपुर कल्याणपुर केशव पुरम स्थित एस आई एस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में साईं बाबा मूर्ति स्थापित की गई व भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया अस्पताल परिसर में बने श्री साई नाथ महाराज की मूर्ति स्थापित की गई जिसमें विद्वान पुरोहित द्वारा पुरे विधि विधान से नवग्रह पूजन हवन आदि करके मूर्ति स्थापित की गई जिसमें सभी पारिवारिक सदस्य ईस्ट मित्रों ने पूजा हवन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया लोगो प्रसाद पंचा अमृत का आनंद लिया इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्यक्रम आयोजक व हॉस्पिटल के निदेशक एच एन सिंह ने बताया कि मूर्ति स्थापना की कई वर्षों से तैयारी हो रही थी जो भोलेनाथ की कृपा से आज संपन्न हुई शिरडी साईं नाथ के बराबर हम लोग दर्शन करते हैं और उन्हीं के आशीर्वाद से यह कार्य सुनिश्चित हो सका कई बार देखा गया है साईनाथ के प्रति लोगों ने गलत समाज में भ्रांतियां फैलाई है जो की बिल्कुल गलत है आप किसी भी इष्ट देवता या गुरु में विश्वास रखते हैं उसको हमेशा उसमें श्रद्धा भाव बनाए रखें ईश्वर एक है और अपने गुरु ईश्वर की पूजा करने का सभी को बराबर का अधिकार प्राप्त है समाज में यही कहना चाहूंगा कि किसी भी भगवान में आप हृदय से अटूट प्रेम है उसमें हमेशा सच्ची आस्था रखें स्थापना के बाद विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भंडारे का आनंद उठाया इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक, अरूण मलहोत्रा, आदित्य त्रिपाठी, विनोद, राजेश आदि लोग उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh