पूर्व निर्थारित कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी 2024 को देशव्यापी हड़ताल के लिए 10 श्रमिक संगठनो के सयुंक्त मंच द्वारा कानपुर नगर के गोल चौराहा से पैदल मार्च निकाल के जी, टी, रोड होकर माननीय श्रमायुक्त कानपुर महोदय को भारत के राष्ट्रपति के नाम से प्रेषित ज्ञापन को सौपा गया इस रैली को संबोधित करते हुए श्री तारणी कुमार पासवान भारतीय खाघ निगम के राष्टीय महामंत्री व हिंद मजदूर सभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष व हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार देश में भय भूख आतंक बेरोजगारी श्रमिको के 44 कानून, किसानों के MSP व जनता के मौलिक अधिकार खत्म कर पूजींपतिंयो की सरकार स्थापित करना चाह रही हैं परिणाम गरीब और गरीब, मजदूर व किसान अपने ही देश मे गुलाम से अति गुलाम होते चले जा रहे है अतः हमे अपनी अस्मित्ता को बचाने हेतु हम सभी को एकसाथ मिलकर मोदी की हिटलर सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प ले, तभी देश में गरीब, किसान, महिला, बेरोजगार नौजवानो की सुरक्षा हो पाएगी इस पैदल मार्च में हजारों श्रमिको के साथ तारणी कुमार पासवान ,योगेश ठाकुर, कैलाश पासवान, मीनाक्षी सिंह, असित कुमार सिंह, मो वशी, एम एस जैदी, राजीव खरे, आर डी गौतम, राम प्रकाश राय, राजेश, हीरावती, योगेन्द्र पासवान, ज्ञान सिहं, भोला पासवान, जितेश कुमार, योगेन्द्र सिंह, जगन्नाथ साहू, जगदीश पासवान, राजकुमार गुप्ता, शोभाराम, विनोद पासवान, बैजनाथ यादव, हसमत खां, आर एस मिश्रा, ओम प्रकाश,राम रुप आदि मौजूद थे तारणी कुमार पासवान हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल योगेश ठाकुर मंडल महीमंत्री हिंद मजदूर सभा कानपुर!
मजदूर किसान और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ मजदूरों का पैदल मार्च


















