Advertisement

स्कूल से बेटी को घर लेकर जा रहे पिता पर एक दबंग ने लोहे की राड मारकर हमला कर दिया है इस घटना की तहरीर पीड़ित ने चकेरी थाना में दी है दरअसल कांनपुर के चकेरी थाना के न्यू आजाद नगर निवासी टीएस श्रीवास्तव ने बताया कि मरियमपुर शास्त्री नगर से वे अपनी ग्यारह वर्ष की बेटी को घर लेकर जा रहे थे पीएसी मोड़ पुल पर गाड़ी मोड़ते समय एक गाड़ी सामने आ गयी जबतक कुछ कह पाते युवक ने राड निकालकर मार दी जिससे वे चोटिल हो गए उन्होंने कहा कि बीच सड़क पर हमला कर दिया और बेटी भी साथ में थी कुछ बड़ी घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता इस पूरे मामले की लिखित शिकायत उन्होंने चकेरी पुलिस से की है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh