Advertisement

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा रिटेल एक्स्पो 2024 का आयोजन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा मेगा रिटेल एक्स्पो 2024 का आयोजन लाजपत भवन लॉन, कानपुर में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र प्रमुख श्री अमित कुमार सिन्हा, राज रतन ग्रुप के डायरेक्टर श्री हीरा लाल खत्री एवं आयुक्त आवास विकास श्री आनंद कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर, जहां एक ओर बैंक द्वारा विभिन्न रिटेल ऋण उत्पादों जैसे होम लोन, कार लोन के बारे में ग्राहकों को जानकारी दी गयी वहीं दूसरी ओर उन्हें एक ही स्थान पर शहर के प्रमुख बिल्डर्स एवं कार डीलर्स से मिलने एवं उनके प्रोजेक्ट्स व उत्पादों के बारे जानने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से बैंक द्वारा करीब 25 करोड़ रुपये के ऋण मौके पर ही स्वीकृत किए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख श्री बंशीधर त्रिपाठी एवं श्री हरीश कुमार जैन एवं कानपुर नगर के समस्त शाखा प्रमुख उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh