Advertisement

कानपुर सीपी की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र अब और भी सशक्त हो गया है अब नगर निगम और पुलिस कमिश्नरेट की ओर से त्रिनेत्र एम्बेसडर प्रोग्राम का आगाज किया गया है जिसकी जानकारी सीपी कानपुर अखिल कुमार और नगर निगम के अधिकारियों की ओर से दी गई इस दौरान बताया गया कि अब एम्बेसडर अपनी सुविधानुसार त्रिनेत्र के लिए चौराहे या तिराहे का चयन कर सकेंगे अगर उस जगह के लिए अधिक लोग इच्छुक होंगे तो उसका चयन अधिकारियों की ओर से किया जाएगा,अपनी एजेंसी से कैमरे लगवाने के लिए ऑर्डर देना होगा इसके साथ ही एम्बेसडर की नाम की पट्टी नगर निगम के लोगो के साथ लगेगी,कैमरे या अन्य सामान के लिए उन्हें वेंडर से सीधे वार्ता करनी होगी उसमें पुलिस की कोई भूमिका नही होगी उनका मेंटीनेंस की जिम्मेदारी भी एम्बेसडर की होगी जबकि बिजली का खर्च नगर निगम की ओर से वहन किया जाएगा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh