Advertisement

स्कॉलर पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कानपुरl बढ़ते हुए प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए स्कॉलर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हाजी सीमाब अख्तर द्वारा छात्र-छात्राओं को दिए गए प्रदूषण विषय के टॉपिक पर मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया जाएl ताकि बच्चों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को बढ़ाते हुए प्रदूषण के खतरे के बारे में लोगों को अवगत कराया जा सकेl इसी के चलते बाबू पूर्व क्षेत्र में स्थित विद्यालय प्रांगण में प्रदर्शनी का आयोजन किया गयाl प्रदर्शनी में पीजी क्लास से लेकर कक्षा 9 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किये l प्रबंधक हाजी सीमाब अख्तर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में लगभग विद्यालय के 400 बच्चों ने भाग लिया है जितने भी बच्चे सिलेक्ट किए जाएंगे उनका मनोबल बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रबंधन कमेटी की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया जाएगाl इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते हुए प्रदूषण के प्रति अगर हम आज जागरूक न हुई तो आने वाला समय और भी कष्टकारी होगा l अगर ऑक्सीजन सिलेंडर को खरीदना नहीं है तो हमें बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकना होगा ताकि हम फ्री में सांस ले सके l इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहम्मद फहाद अयूबी अरविंद सिंगर सरताज मोहम्मद फैसल मोहम्मद ताज आदि लोग उपस्थित रहेl

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh