Advertisement

काशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते सुरेश मांझी की मौत

कानपुर महानगर के थाना नौबस्ता इलाके के मछरिया निवासी सुरेश मांझी को काम दिलाने के नाम पर आंखों में केमिकल डालकर अंधा कर दिया गया था जिनको उपचार के लिए कानपुर के काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था काशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते सुरेश मांझी की मौत हो गई थी जिसको लेकर मीडिया में खबर काफी वायरल हुई थी इस मामले में आज काशीराम संयुक्त चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में मानवाधिकार की एक टीम ईशान सिंह नरेंद्र ओझा जांच करने आए थे और सुरेश मांझी के हुए इलाज के दस्तावेजों की जांच कर लिखा पड़ी अपने अंडर में लेकर चली गई फिलहाल जांच करने आई मानवाधिकार की टीम ने कैमरे के सामने बताने से मना करते हुए केवल इतना ही बताया है कि सुरेश मांझी के इलाज में बरती लापरवाही की जांच करने के लिए आए थे जांच अभी चल रही है पूछताछ सभी से जारी है जांच पूरी हो जाने के बाद बताया जाएगा कि दोषी कौन है फिलहाल कैमरे से बचते हुए अधिकारी अपनी गाड़ी पर बैठकर भागते हुए नजर आए।
बाइट ईशान सिंह मानवाधिकार जांच टीम

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh