कानपुरआज गुरुवार को भारत संचार निगम लिमिटेड उत्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल के नए मुख्य महाप्रबंधक एम सी सिंह शहर में व्यापार क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। सिंह ने यहां बीएसएनएल के उपभोक्ताओं से जुड़ी सुविधाओं को परखा। श्री सिंह ने कड़े निर्देश दिए कि बीएसएनएल की सभी सुविधाओं और बेहतर नेटवर्क मिले इसका ध्यान रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर की गरिमा के अनुरुप उपभोक्ताओं को सुविधा मिलनी चाहिए। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने शहर के व्यापार क्षेत्र के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधान महा प्रबंधक एनटीआर राम सकल कानपुर व्यापार क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभांश यादव, कानपुर ऑपरेशन एरिया के महा प्रबंधक अनिल वैश्य, उन्नाव कार्यक्षेत्र के प्रभारी संदीप जायसवाल, फतेहपुर कार्यक्षेत्र के प्रभारी सिया रमन तिवारी, फर्रुखाबाद कार्यक्षेत्र के प्रभारी रामशरन व अन्य इस बैठक के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने सारे कर्मचारियों को बेहतर सेवा का नया लक्ष्य तय किया गया। कानपुर बी ए में 750 4G बीटीएस प्लान किए गए हैं प्रथम चरण में 150 4G बीटीएस लगाए जाने थे जिसमें से 145 बीटीएस लगा दिए गए हैं जिनमें से 133 चालू हो गए हैं। मुख्य महाप्रबंधक ने 100 दिवसीय प्रोग्राम सभी व्यापार क्षेत्र के लिए निर्धारित किए हैं जिसमें चलो गांव की ओर प्रोग्राम को मिशन मोड में लागू करना है, उन्होंने बीएसएनएल कार्यालय में साफ सफाई हो व बीएसएनएल कार्यालय व सीएससी में आने वाले उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो उनका कार्य प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता हमेशा रहे। बीएसएनल फाइबर को घर-घर तक व प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जाए ताकि उपभोक्ताओं को हाई स्पीड इंटरनेट मिल सके और भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को पूरा करें। सभी लैंडलाइन नंबर्स को बीएसएनल फाइबर में 31 अगस्त तक परिवर्तित कर लिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं है फाइबर टू द होम [FTTH] में परिवर्तन नंबरों का किराया ग्रामीण क्षेत्र में 249 रुपए व शहरी क्षेत्र में 299 रुपए रहेगा, व्हाट्सएप चैट बोर्ड 1800 4444 पर हेल्प डेस्क सेवा उपलब्ध है। जिसके माध्यम से एफ टी टी एच कनेक्शन बुक किये जा सकते हैं जिन उपभोक्ताओं के पास अभी भी 2G/3G सिम है वह इसे 4G में मुफ्त में बदलवाने के लिए “4G SIM YES” लिखकर 53734 पर एसएमएस कर सकते हैं। मुख्य महाप्रबंधक ने बीएसएनएल के समस्त स्टाफ को यह भी निर्देश दिया कि बीएसएनएल के मोबाइल टैरिफ प्लान व बीएसएनल फाइबर के प्लान अफॉर्डेबल है जिसकी सूचना सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचनी चाहिए ताकि वह बीएसएनएल की उत्तम सर्विस व अच्छे टैरिफ प्लान का लाभ ले सके। उपभोक्ताओं तक बीएसएनल फाइबर की हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा पहुंचाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को बीएसएनल चैनल पार्टनर बनाया जाए। जिससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा तथा स्टार्ट अप के रूप में युवाओं को कार्य करने का मौका मिलेगा जिससे वो एक अच्छा लाभ कमाएंगे तथा भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत गांव गांव तक हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा भी पहुंचाई जा सकेगी।


















