दिनांक 27.06.2024 को यूपी-112 मुख्यालय के द्वारा कमिश्नरेट कानपुर नगर को 03 इनोवा एवं 03 स्कार्पियों चार पहिया पीआरवी वाहन तथा 05 दो पहिया पीआरवी बजाज वाहन पल्सर (कुल 11 पीआरवी वाहन) वाहनों का आवंटन किया गया था, जिसके कम में दिनांक 28.06.2024 को समय 11.00 बजे श्रीमान् पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार द्वारा उपरोक्त 06 चार पहिया पीआरवी एवं 05 दो पहिया पीआरवी वाहनों को पुलिस कार्यालय, कानपुर नगर से हरी झण्डी दिखाकर कमिश्नरेट कानुपर नगर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में रवाना किया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री विपिन कुमार मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री आशीष श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त / नोडल अधिकारी यूपी-112 श्री लखन सिंह यादव भी उपस्थित रहें । वर्तमान समय में कमिश्नरेट कानपुर नगर में 89 चार पहिया पीआरवी तथा 89 दो पहिया पीआरवी वाहन (कुल 178 पीआरवी वाहन) संचालित है। विगत माह मई में उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जनपदों कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वितीय स्थान पर रहा है।



















