Advertisement

थाना रेलबाजार पुलिस ने वाहन चोरो को किया गिरफ्तार

कानपुर।थाना रेलबाजार पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़।पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरो को चोरी किए हुए 11 दोपहिया वाहनों के साथ किया गिरफ्तार।चोरी किए हुए वाहनों को रेलवे के खाली कम्पाउंड में रखते थे अभियुक्त।कानपुर पुलिस ने अजय कुशवाहा, रोहित सिंह गौतम उर्फ सागर और आकाश को चोरी किए हुए वाहनों के साथ किया गिरफ्तार।सहायक पुलिस आयुक्त छावनी अंजली विश्वकर्मा ने इस वाहन चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि रेल बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइकर को पकड़ा गया तो पता चला बाइक चोरी की है,पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ करके 3 लोगो को गिरफ्तार किया गया,इस गिरोह का सरगना है रोहित सिंह, ये वाहन चोरी करते है, कटवाते है, और बेचते है,इस खुलासे में रेलबाजार पुलिस की अहम भूमिका है,पकड़े हुए वाहनों में 10 बाइक है और एक स्कूटी,कुल 11 वाहन मिले है।पुलिस ने बताया कि इस वाहन चोरी गैंग के अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh