Advertisement

करोड़ों रुपए की धोखा धड़ी के आरोपी फर्जी अधिवक्ता के घर लोगों का जोरदार धरना प्रदर्शन

 

पनकी थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक मे रहने वाले फर्जी अधिवक्ता विक्रम सिंह के घर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के शिकार हुए महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन धरने पर बैठे पीड़ित  संजीव सिंह ने बताया कि डी आर टी के नाम पर फर्जी अधिवक्ता विक्रम सिंह सेंगर जो कि अपने आप को इलाहाबाद हाई कोर्ट का वकील बताते हैं फर्जी अधिवक्ता दस्तावेज दिखाकर शहर के आधा दर्जन महिलाओं सहित गैर जनपद के रहने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जिसमें रावतपुर कल्याणपुर पनकी निवासी सहित कई लोगों का लाखों रुपया लेकर गायब है तीन वर्षों से लोगों को बेवकूफ बनाकर चेक और कैश लेकर लगभग एक करोड़ से ज्यादा की रकम लेकर फरार चल रहा है जिसकी सूचना पनकी में इसके घर में आने की प्राप्त हुई जब उसके घर में लोगों ने जानकारी चाहिए तो वह वहां से गायब हो गया तीन दिन से तब से हम लोग उसके घर के बाहर अपना पैसा वापस मांगने की बात कर रहे हैं और जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई जिस पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया अगर हमारा पैसा या फरार वकील के गिरफ्तारी नहीं होती है तो मजबूरन सामूहिक आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विक्रम सिंह सेंगर और पुलिस प्रशासन की होगी इस दौरान धरने में विजय त्रिपाठी प्रियंका त्रिपाठी महेंद्र तिवारी विजय देव चौरसिया संजीव सिंह संगीता विमला देवी मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh