Advertisement

प्रदेश भर में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान एक पेड़ माँ के नाम

कानपुर,, प्रदेश भर में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान एक_पेड़_माँ_के_नाम के अतंर्गत श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना चकेरी परिसर मे वृक्षारोपण किया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिससे पारिस्थितिक संतुलन बना रहे व शुद्ध प्राणदायिनी वायु मिल सके।
श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी की सभी ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाये। एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान में स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान से श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित किया गया ।
मौक़े पर श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी व प्रभारी निरीक्षक चकेरी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh