कानपुर,रोटरी क्लब न्यू कानपुर द्वारा लिटिल शेफ सिविल लाइन में क्लब का 16 वां अधिष्ठापन समारोह धूम-धाम से आयोजित किया गया। वही मंडलाध्यक्ष रो. नीरव निमेंश अग्रवाल,नामित मंडलाध्यक्ष रो. जसबीर भाटिया,पीडीजी रो. चंद्र ऋषि जी,पीडीजी रो. डी०सी० शुक्ला,रोटेरियन संगीता गुप्ता,रोटेरियन प्रमोद गुप्ता,रो. विनोद ऋषि,रो. नवीन मोहनी ने दीप प्रज्ज्वलन कर रोटरी के प्रणेता रो. पाल हैरिस जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। क्लब की नई अध्यक्षा संगीता गुप्ता ने अपने उद्बोधन में आने वाले समय में जनहित में होने वाले सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। रोटरी के सभी प्रोजेक्ट जैसे शिक्षा,चिकित्सा,पर्यावरण,युवा विकास,कौशल प्रशिक्षण,नारी शक्ति,सशक्तिकरण,आधुनिक कंप्यूटर आधारित शिक्षा,जल संरक्षण,पोलियो उन्मूलन सभी पर कार्य करने का प्रयास करने का संकल्प लिया। जिससे क्लब अपनी सेवायें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सके। मंडलाध्यक्ष ने क्लब के अभी तक किये गये कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि हम सभी को मिलकर सर्वाइकल कैंसर जैसी भयानक बीमारी से युवा महिलाओं को सुरक्षित करने के लिये टीकाकरण अभियान चलाना होगा। समाज के प्रत्येक वर्ग में विश्वास जगाए की रोटरी क्लब उनके कठिन पलो में उनके साथ है अपने कार्यों से रोटरी की छवि उन्नत करें। रो. प्रशांत गुप्ता ने गत वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वही रो. पंकज गुप्ता ने क्लब की स्मारिका ‘दि प्जेज’ का विमोजन कराया। वंचित वर्ग के चार बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी गयी। वही अध्यक्षा सहित 25 नये सदस्यों को पिन लगाकर रोटरी में शामिल किया गया। सचिव रो. शिखा गुप्ता ने क्लब के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी व रो. सचिन गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।वही इस अवसर पर रो. अमित जिंदल,रो. रति गुप्ता,रो. अनुराग गुप्ता,रो. नीरव निमेष अग्रवाल,रो. जसबीर भाटिया,रो. चंद्र रिषि,प्रो. मोहिनी मिश्रा,रो. दिनेश चंद्र शुक्ला,रो. जीएस निगम,रो. विकास ओमर,रो. डॉ. नवीन मोहिनी,रो. राजीव मेहता,रो. कीर्ति ओमर,रो. कामना ओमर,रो. श्वेता गुप्ता,रो. प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रही।



















