Advertisement

सिद्धेश्वर सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और भंडारे का आयोजन

कानपुर,सिद्धेश्वर सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया आपको बता दें कि गुरु पूर्णिमा के दिन बाबा सिद्धेश्वर सेवा समिति एवं धर्मात्मा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नि:शुल्क स्वस्थ परीक्षण कैंप का और भंडारे का आयोजन रामलला मंदिर प्रांगण स्थित रावतपुर गांव में किया गया। जिसमे डॉ राकेश वर्मा ( निर्देशक एल पी एस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ) के संरक्षण से कैंप में ई सी जी, शुगर,बी पी,सी बी सी एवं अन्य जांच सेवाए उपलब्ध कराई गई तथा डिवाइन हेल्थ केयर से डॉ दीक्षा सचान,डॉ. आलोक उमराव,प्रियंका एवं समस्त स्टाफ द्वारा आयुर्वेदिक फुल बॉडी चेकअप कराया गया। और दातों का भी निःशुल्क परीक्षण किया गया और बताया गया कि पान मसाला तंबाकू बीड़ी सिगरेट जान लेवा है सभी लोग इसके सेवन से दूर रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,रोहित गुप्ता,उदित,मनोज,जैकी,नमित,राहुल चंदेल और संस्था के कार्यकर्ताओं ने भंडारे का आयोजन भी किया वही अचिन अरोरा और संदीप अवस्थी ने भी सहयोग किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh