Advertisement

मंधना क्षेत्र में चोरों के हौसले हैं बुलंद घटना सीसीटीवी मे हुई कैद

कानपुर। थाना बिठूर अंतर्गत मंधना चौकी क्षेत्र मे चोरो के हौसले बुलंद है। होरा बांगर निवासी ने बताया की 20 सितम्बर की भोर सुबह करीब साढ़े 4 बजे के आसपास सुबह उठा तो घर के बाहर उसने देखा की बिजली के तार को दो तीन युवक उठा कर कही पर लिए जा रहे है। तभी उसने आवाज देते हुए पूछा तो बिना कोई जवाब देते हुए वहा से युवक भाग निकले। उन्होंने बताया कि शक होने पर अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बिजली के तार ले जाते हुए तीन युवकों को देखा तभी उन्होंने मंधना चौकी मे घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी मे घटना मे कैद तीन युवकों कि पहचान करते हुए तीनो युवकों ग्राम होरा बांगर निवासी राम द्विवेदी,अंशु द्विवेदी, लखन द्विवेदी,पुत्र जगदेव प्रसाद द्विवेदी,तीनों को पुलिस ने सुबह उनके घर से चोरी किये हुए बिजली के तार के साथ माल बरामद करके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन सभी को मंधना चौकी ले आयी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि चौकी मे सुबह से रात तक बैठाने के बाद उन सभी को छोड़ दिया गया। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद है कि किस तरह से चोर अपने साथ बिजली के तार को लेकर जा रहे है। और पुलिस भी उन तीनो को उनके घर से अपनी जीप मे बैठाकर लिए जा रही है। आखिर पुलिस ने उन तीनो को क्यू छोड़ा इसका जवाब किसके पास है क्या कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के उच्चअधिकारी कोई जानकारी दी गई नही दी तो इस पर कोई कार्यवाही करेंगे या नही इससे चोरो के हौसले और बुलंद होंगे इन चोरो को पुलिस का डर नही रहेगा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh