Advertisement

दुकानदार से मकान मालिक जबरन वसूली की करता है मांग

कानपुर। थाना सीसामऊ क्षेत्र अंतर्गत गौतम मुलानी पुत्र धर्मेन्द्र मुलानी सिन्धी कालोनी शास्त्री नगर निवासी ने बताया सीसामऊ बाजार में लकी स्टोर नाम से लगभग 70 वर्ष पुरानी किराये पर दुकान है। बीते 05 नवम्बर को देर रात दुकान में आग लग गई थी। पीड़ित दुकानदार ने बताया की दुकान में 30 लाख का माल जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया की आग लगने के बाद अपनी दुकान मे मरम्मत का कार्य करवा रहे थे की तभी मकान मालिक राजेश मिश्रा उर्फ राजा, सौरभ मिश्रा उर्फ दिन्नू, और शरद मिश्रा उर्फ नन्दू उनके घर की महिलाये दुकान मे आकर जबरन वसूली करने की मांग करते रहते है। जब पीड़ित दुकानदार ने इसका विरोध किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते है। कहते है कि दुकान खाली कर दो नही तो जो भी हम लोग पैसे मांगेंगे उसको देना पड़ेगा। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को लिखित मे कई बार शिकायत की लेकिन कोई भी कार्यवाही नही हुई। दुकानदार ने बताया की राजेश मिश्रा और उनके परिवार ने दुकान मे आग लगा देने की धमकी भी दी थी और दुकान मे आखिरकार आग लग भी गई और दुकान मे कई जगह पर तोड़ फोड़ भी की गई उसके बावजूद ऊपरी हिस्से की छत को भी तोड़ा गया जब पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंग मकान मालिक को समझा कर मामले को शांत कराया गया। पीड़ित दुकानदार ने कहा मुझे न्याय चाहिए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh