Advertisement

दिवसीय वार्षिकोत्सव “दून फैंटेसिया सीज़न-9 ” का समापन हुआ।

कानपुर,दून  इण्टरनेशनल स्कूल रतन लाल नगर स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव “दून फैंटेसिया सीज़न-9 ” का समापन हुआ। आपको बता दें कि रंग-बिरंगी लाइटें,कानों में रस घोलने वाला संगीत,थिरकते विद्यार्थी,मंच पर विशाल स्क्रीन और तालियाँ बजाते-झूमते अभिभावक तथा वाह-वाह करते रहे अतिथिगण। दून स्कूल के बच्चों का उत्साह तो जैसे सातवें आसमान को छू रहा था, वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके फूले नहीं समा रहे थे। स्कूल निदेशक सरदार अमर प्रीत सिंह,प्रबन्धक सरदार हर्षप्रीत सिंह प्रबंधन कमेटी के सदस्य सरदार सुरजीत सिंह, प्राचार्या डॉ० कृष्णा चौहान, हेड मिस्ट्रेस सुश्री मोनिका जॉन तथा विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र मैथानी विधायक गोविन्द नगर क्षेत्र,महेश त्रिवेदी विधायक किदवई नगर क्षेत्र, नीलमा कटियार विधायक कल्यानपुर नगर क्षेत्र,अरुण पाठक विधायक स्नातक क्षेत्र, वेणु रंजन (प्रदेश सहयोजक साहित्य एवं प्रचार सामग्री विभाग) कानपुर नगर,सत्य देव पचौरी (पूर्व संसद के सदस्य) कानपुर,हरविंदर सिंह लॉर्ड,(गुरु सिंह सभा लाटूश रोड गुरुद्वारा), बलविंदर सिंह सी.बी. एस. ई. सिटी कॉर्डिनेटर,प्रकाश पाल (भाजपा,अध्यक्ष-बुंदेलखंड क्षेत्र), शिवराम सिंह कानपुर साउथ जिले के क्षेत्रीय अध्यक्ष,दीपू कुमार पाण्डे (भाजपा,अध्यक्ष – कानपुर संभाग),नवीन पंडित (भाजपा सदन नेता,कानपुर नगर निगम),नीरज गुप्ता (क्षेत्रीय पार्षद) कानपुर,अमिताभ बाजपाई विधायक कानपुर नगर क्षेत्र,स्वप्निल वरुण जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वंदना पर बालिकाओं के भावपूर्ण नृत्य के साथ हुआ। युवा पीढ़ी में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही मोबाइल फोन की हानिकारक आदत के दुष्प्रभाव से बचने के लिए “स्क्रीन एजर” कार्यक्रम पेश किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कश्मीर के लोक गीतों के साथ वहाँ के लोक गीतों पर नृत्य करके सभी का मन मोह लिया। कक्षा दस के छात्र-छात्राओं ने वर्तमान में छात्रों तथा अभिभावकों के मध्य चल रहे पीढ़ी – अंतराल के मतभेद को कव्वाली ‘ये कैसी जंग है, तुम हम से तंग हो, हम तुम से तंग हैं ” के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्र – छात्राओं ने “जीवन का आधार पैसा नहीं प्यार है” का संदेश देते हुए अंग्रेजी में नाटक ” लव विन्स आल” पर जीवंत अभिनय करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गणेश उत्सव की झलकियों के साथ छात्रों ने “गणपति बप्पा मोरया” नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। विभिन्न कलर की ड्रेस से सुसज्जित छात्र-छात्राओं ने कलयुग नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मानव में व्याप्त दुर्गुणों पर सोचने पर विवश कर दिया। कक्षा दसवीं एवं ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने बढ़ती साइबर फ्रॉड की घटनाओं से बचाव के लिए रोचक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी अभिभावकों को सजग रहने का संदेश दिया। छात्रो ने गुजराती नृत्य शैली डॉडिया और गरबा के फ्यूज़न शैली में ” ढम-ढम-ढम ढोल बाजे ” प्रस्तुत किया तो दर्शक भी उठकर नृत्य करने लगे। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हरियाणा के लोक गीतों को हरियाणवी धमाल के साथ प्रस्तुत किया। कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवी के छात्र-छात्राओं ने पंजाब के जोशीले नृत्य भांगड़ा को “बोलो तारा रा रा और साडी गली मुड़ के” द्वारा प्रस्तुत किया तो दर्शकों ने भी उठकर भांगड़ा करना प्रारम्भ कर दिया। विद्यालय के अध्यापकगण डॉ. राम पंजवानी,नारायण श्रीवास्तव,राधिका सतवानी, संगीता खन्ना,पारूल नरूला, सुरिंदर कौर,स्मिता मिश्रा, पंकज गुप्ता आदि ने उल्लेखनीय योगदान देकर कार्यक्रम सफल बनाया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh