कानपुर-वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी संस्था द्वारा बिठूर स्थित रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ संगीता (वैज्ञानिक,प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर भारतीय वन्यजीव संस्थान,देहरादून) तथा उनकी टीम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। संस्था की संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। डॉ संगीता ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण,जलीय जीव संरक्षण तथा नदियों के संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी । उनकी टीम ने बच्चों को खेल और प्रश्नों के जरिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। साथ ही एक कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उसके पश्चात सभी ने बच्चों के द्वारा बनाए गए रॉयल जू और प्लास्टिक वेस्ट से बने हुए सामान को देखा। वही कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सपना सिंह,प्लास्टिक फिशर से अनुज जी के साथ शिखा,रुचि, विनीता,किरन,विभा,बिभा, अपर्णा,मांसी,दिपाली आदि उपस्थित रही।



















