कानपुर के जवाहर नगर स्थित शनि देव मंदिर मे प्रबंधक सप्पू पाठक व नीलम पाठक के तत्वावधान में प्रसिद्ध शनि देव मंदिर में गायत्री पूजा की गई। जिसमें वैदिक मंत्रो के साथ माता गायत्री की पूजा श्रद्धाभाव के साथ की गई। मंदिर मे कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महाराज मनोजानंद उर्फ़ गोल्डन बाबा ने शिरकत की और गायत्री मंत्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र है। गायत्री मंत्र का जाप करने से विभिन्न मनोकामनाएं पूरी की जा सकती हैं। गोल्डन बाबा ने मंदिर परिसर मे गायत्री पूजा की 14 वीं वर्षगांठ पर मुरारीलाल अग्रवाल की गोद ली हुई 35 कन्याओं को मनोजानंद महाराज ने अपना आशीर्वाद दिया महाराज मनोजनंद ने मुरारीलाल अग्रवाल के इस सराहनीय कार्य की तारीफ की। गायत्री पूजा की 14 वीं वर्षगांठ पर मंदिर के प्रबंधक सप्पू पाठक ने कहा कि इस मंत्र के जाप से भौतिक और आध्यात्मिक दोनों तरह की उपलब्धियां प्राप्त होती हैं।वही मंदिर मे आरती के के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर महाराज मनोजानंद उर्फ़ गोल्डन बाबा ,भाजपा नेता अजय यादव अज्जू ,सप्पू पाठक,नीलम पाठक,सत्यम सिंह सेंगर,पुजारी नीरज तिवारी समेत कई भक्तगण मौजूद रहे।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता गायत्री की पूजा हुई सम्पन


















