Advertisement

कर्नाटक के राज्यपाल से कानपुर सांसद रमेश अवस्थी की शिष्टाचार भेंट

कानपुर। कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने अपने कर्नाटक प्रवास के दौरान बैंगलोर स्थित राजभवन में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से औपचारिक भेंट की। यह मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली, जिसमें दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल श्री गहलोत ने मुलाकात के दौरान अपने पूर्व समय की कानपुर से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कानपुर के मशहूर चमड़ा उद्योग, एल्म्को जैसे विषयों पर बातचीत की और इस महानगर से जुड़े अपने अनुभवों को याद किया।
सांसद रमेश अवस्थी ने राज्यपाल महोदय को कानपुर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने, उद्योगों को पुनर्जीवित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
राज्यपाल श्री गहलोत ने कानपुर के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कानपुर उनकी यादों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह बहुत जल्द कानपुर का दौरा करेंगे।
सांसद रमेश अवस्थी ने राज्यपाल महोदय को कानपुर आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
यह भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों नेताओं ने परस्पर सहयोग और समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।

विशेष संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh