Advertisement

अग्नि को साक्षी मान थामा एक दूसरे का दामन

कानपुर। श्री युवा आदर्श कसौधन समाज सेवा समिति के तत्वावधान में प्रथम सामूहिक विवाह समारोह में तीन जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे का दामन थाम लिया। पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष निर्मल कसौधन महासचिव आशुतोष संस्थापक धर्म प्रकाश कसौधन तथा प्रबंधक विजय कसौधन ने बताया कि समिति ने इस बार पहली बार सामूहिक विवाह का आयोजन किया है अगले वर्ष से समिति 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह करावेगी हालांकि इसके पहले समिति की ओर से कई सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं और आगे भी किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जोड़ो को समिति की ओर से गृहस्थी का पूरा सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया है। इसके साथ ही कुछ समाजसेवियों का भी सम्मान हुआ है। सरसैया घाट स्थित गोकुल प्रसाद धर्मशाला में संपन्न हुए सामूहिक विवाह समारोह में चार जोड़ों का विवाह होना था लेकिन एक जोड़े के परिवार में आकस्मिक दिक्कत आज आने के कारण उनका विवाह संपन्न नहीं हो सका है समिति आगे इस जोड़े का विवाह संपन्न करने के लिए विचार करेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh