उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व करन महाना ने आज जे के वेलफेयर सेन्टर, जाजमऊ में कार्यकर्ता का समागम समारोह मानाया गया। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। जानू ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2012 से महाराजपुर विधानसभा में जो विकास की गंगा बह रही है, उससे इलाका चमक गया है अब तक 820 करोड़ का विकास कार्य हुआ है। 51 किलो की माला पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस बाबत करन महाना ने भी अपने सम्बोधन में में कहा कि महाराजपुर विधानसभा में लगातार विकास कार्य की सराहना किया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष व महराजपुर विधानसभा के विधायक सतीश महाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम 9 बार चुनाव लड़ चुके हैं ,8 बार विधायक व 1 बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, हमने बस्ते बनाने का कार्य भारत गुजराल , नन्द ओबेराय को दिया है उसके बाद हम निश्चित हो जाते हैं, एक कार्यकर्ता की सबसे अहम भूमिका होती है, चुनाव जितवाने में हम हमेशा कार्यकर्ता का सम्मान करते रहेंगे। पूरे उत्तर प्रदेश में जो विकास कार्य हो रहे हैं वह राजनीति को नई दिशा दे रहे हैं, आज राजनीति का मतलब कार्यकर्ता का सम्मान करना है।
मंच संचालन नंदू शुक्ला ने किया। इस कार्यकर्ता समागम समारोह में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र अवस्थी, अनिता परमार, कैलाश पांडे, अशोक मेम्बर, सोनू बाबा, सुमित बघावन, दिनेश शास्त्री, अनिल राय, कपिल पांडे, मनोज सेंगर, मोहन मिश्रा, मनोज कुमार, ईला बाजपेई, अनिता परिमार, आडवानी, साजन राय आदि लोग मौजूद रहे।


















