Advertisement

संदिग्ध परीस्थितियों में नव विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

कानपुर। जाजमऊ में संदिग्ध परीस्थितियों में नवविवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। जिसके बााद पति ने ससुरालीजन के साथ ही जाजमऊ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
मूलरूप से उन्नाव जनपद के अजगैन मिश्रीगंज निवासी 23 वर्षीय शिवानी का विवाह बीते 22 नवंबर को जाजमऊ के तिवारीपुर ताड़बगिया निवासी दीपक से हुआ था। दीपक अपने पिता सूरजपाल के साथ मिलकर खिलौने की दुकान चलाते हैं। पति दीपक ने बताया कि रविवार सुबह वह दूसरे कमरे में थे। कुछ देर बाद जब वे अपने कमरे में गये तो उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में शिवानी का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। इसके बाद उन्होंने जाजमऊ पुलिस के साथ ही शिवानी के भाई बबलू को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची जाजमऊ पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पैनल और वीडियोग्राफी के साथ कराए गए पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh