Advertisement

हाथ में लाठी डंडे लेकर पहुंचे मकान कब्ज़ाने

कानपुर। एक महिला को किराये का कमरा देना भारी पड़ गया। महिला ने एक दम्पति को कमरा किराए पर दिया। जिसके बाद किरायेदार ने कमरा बेच दिया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने कई बार मारपीट किया। महिला ने पुलिस का सहारा लिया और उसे इंसाफ मिल गया। बुधवार की दोपहर अचानक फिर किरायेदार अपने साथियों के साथ आया और मकान कब्ज़ा करने लगा जब महिला और उसके परिवार ने विरोध किया तो उनके साथ हाथपाई की लाठी डंडे चलाये इतना ही नहीं दीवार भी तोड़ दिया। जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
बुधवार की दोपहर थाना चकेरी के पटेल नगर की रहने वाली मीना पुलिस स्टेशन शिकायत करने पहुंची। जहां उन्होंने बताया कि नरेंद्र डीजे वाला अपने साथियों के साथ घर आया दिवार तोड़ने लगा। जब मीना ने नरेंद्र का विरोध किया तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो गये। जिससे मीणा व उसके परिवार ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वही पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh