Advertisement

लाल बंगला राम-लीला कमेटी का होली मिलन समारोह

लाल बंगला राम-लीला कमेटी का आज जगईपुरवा में भव्य होली मिलन व फूलों की होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता कनिष्क पांडे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरजिंदर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने शिरकत किया। कनिष्ठ पांडे ने अपने सम्बोधन में कहा कि होली पर्व भाई चारे का त्यौहार होता है हम सबको मिलकर यह त्योहार मनाना चाहिए। भानू प्रकाश शुक्ला के गीत रंग बरसे चुनर वाली पर जमकर नृत्य करते नजर आए। दिलीप राजपूत के गंजे पर हास्य व्यंग पर आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया। मुरली यादव के होली पर हुड़दंग मचाने वाला गीत व बनारस की होली की प्रस्तुत को सराहा। दिलीप कुमार मिश्रा के गीत सजन रे झूठ मत बोलो खुदा के पास जाना है को सराहा गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने आये अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। फूलों की होली पर महिलाओं ने जमकर नृत्य करती नजर आये। इसमें प्रमुख रूप से जग महेंद्र अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुशील गुप्ता, विनोद आचार्य, मुरली यादव, कामता प्रसाद द्विवेदी, उमा कांत जायसवाल,दिलीप कुमार मिश्रा, ममता मिश्रा, सरोज जायसवाल, गीता शर्मा, सीता वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-09-20 at 16.15.32
nsingh