Advertisement

सरकार के ध्यानाकर्षण हेतु नगर निगम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर 13 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर पूरे प्रदेश के निकाय कर्मचारियो ने काला फीता बांध कर सरकार का ध्यान आकर्षण कार्यक्रम के तारतम्य में कानपुर नगर निगम में भी कार्यक्रम किया गया।
महासंघ के प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्र ने बताया 13 सूत्री मांग पत्र को लेकर 9 अक्टूबर को जीपीओ पार्क लखनऊ में धरना के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी एवं नगर विकास मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया था, तत्पश्चात नगर विकास विभाग ने 16 अक्टूबर को महासंघ की मांगों पर वार्ता हेतु कर्मचारी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। श्री मिश्र ने बताया कि 6 बार वार्ता हुई अब विश्वास उठ गया है। इसलिए निकाय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार का ध्यान आकर्षण कराया है और 16 अक्टूबर को सार्थक निर्णय ना होने की दशा में 10 नवंबर 2025 के बाद अनिश्चितकालीन कार्यबंदी करने पर दिवस होना पड़ेगा।
प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना हजारिया ने बताया की मांगों के समर्थन में महासंघ का प्रतिनिधिमंडल नगर विकास मंत्री से मिला उनके द्वारा प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र भी भेजे गए किंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, के कारण निकाय कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त होना स्वाभाविक है। इसलिए 16 अक्टूबर की वार्ता के पश्चात बड़े आंदोलन का निर्णय लेने की बाध्यता होगी। प्रमुख मांगे अकेंद्रियत सेवानियमावली का प्रख्यापन न किया जाना, दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ एवं संविदा कर्मचारियों का विनियमतीकरण न किया जाना, कैशलेस इलाज की सुविधा न दिया जाना, 74 वा संशोधन संविधान लागू न किया जाना, राज्य कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते ना दिया जाना, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, सेवा सुरक्षा, इपीएफ, ईएसआई की नई दर को लागू न किया जाना, वेतन विसंगतियां दूर न किया जाना, पुरानी पेंशन बहाली ना किया जाना आदि 13 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर पूरे प्रदेश का निकाय कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कर अपने सीट पर बैठकर काम किया और सरकार का ध्यान आकर्षण भी कराया है। इस दौरान वार्ड ऑफिसों एवं जोन कार्यालयों में भी कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर विरोध प्रकट किया जिसमें मुख्य रूप से देवीदीन भाऊ, नीलू निगम, संजय हजारिया, रामगोपाल चौधरी, मुन्नी लाल, दिलीप तांबे, सुनील निगम, राहुल हजारिया पंकज शुक्ला, पप्पू गुप्ता आदि लोग थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट……

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh