१ दिसंबर 2025 को मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती के पावन उपलक्ष्य पर इस्कॉन कानपुर ने भव्य महोत्सव का आयोजन किया।
मोक्षदा एकादशी के ही दिन पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र की रणभूमि में आज से 5000 वर्ष पूर्व यह गुह्यतम ज्ञान प्रदान किया।
सर्वोपनिषदो गावो दोग्धा गोपालनन्दनः ।
पार्थो वत्सः सुधिभोक्ता दुग्धं गीतामृतं महत् ।।
“यह गीतोपनीषद, भगवद्गीता, जो समस्त उपनिषदों का सार है, गाय के तुल्य है और ग्वालबाल के रूप में विख्यात भगवान् कृष्ण इस गाय को दुह रहे है । अर्जुन बछड़े के समान है, और सारे विद्वान् तथा शुद्ध भक्त भगवद्गीता के अमृतमय दूध का पान करने वाले हैं ।” (गीता महात्म्य ६)
श्रीमद्भगवद्गीता समस्त वैदिक शास्त्रों के निष्कर्ष को प्रस्तुत करती है और परमेश्वर, जीव, प्रकृति, कर्म और काल जैसे विषयों पर संपूर्ण ज्ञान प्रदान करती है।
प्रति वर्ष इस्कॉन संस्था दिसंबर महीने में गीता जयंती के उपलक्ष्य पर संपूर्ण विश्व में गीता मैराथन का आयोजन करती है जिसके माध्यम से इस दिव्य ग्रंथ को विश्व के कोने-कोने में वितरित किया जाता है।
इस वर्ष विश्व भर के इस्कॉन केंद्रों के द्वारा 40 लाख श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ वितरित करने का लक्ष्य रखा गया।
इस्कॉन कानपुर द्वारा गीता जयंती के पवित्र उपलक्ष पर सैकड़ों भक्त दर्शन आरती में श्री श्री राधा माधव जी के दर्शन करने हेतु उपस्थित रहे।
प्रातः कालीन कथा सत्र में श्रीमान प्रेमहरिनाम प्रभु जी के द्वारा भगवद्गीता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस्कॉन कानपुर के भक्तों द्वारा पूरे दिन कानपुर के विभिन्न स्थानों में निशुल्क भगवद्गीता वितरण किया गया।
प्रातः काल भक्तों द्वारा परमट मन्दिर के निकट गीता वितरण किया गया।
तत्पश्चात कानपुर रेलवे स्टेशन में संकीर्तन और गीता वितरण किया गया।
इसी क्रम में भक्तों ने समाज-सेवा के अंतर्गत सुधर गृहों और जेलों में भी निशुल्क गीता वितरण किया। प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक बालक सुधार गृह, बिठूर में जेल अधीक्षक श्री रतन सिंह जी की उपस्थिति में 55 बच्चों और 15 स्टाफ को भगवद्गीता प्रदान की गई। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक बालिका सुधार गृह, स्वरूप नगर में जेल अधीक्षक श्रीमती संगीता मैडम के साथ 140 बच्चियों तथा 15–20 स्टाफ को गीता वितरण हुआ। इसी दिन दोपहर 1:30 से 2:30 बजे के बीच कानपुर नगर जेल में जेल अधीक्षक श्री बी.डी. पांडे जी की उपस्थिति में लगभग 200 बंदियों के मध्य संकीर्तन एवं श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण किया गया।
इन सभी स्थानों में सुमधुर हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन, भगवद्गीता सत्र और अन्य रोचक गतिविधियों के साथ कानपुर वासियों को भगवद्गीता की शिक्षाओं से जोड़ने का अद्भुत प्रयास किया गया।
साथ ही 300 से भी अधिक इस्कॉन भक्तों के द्वारा घर-घर जाकर भगवद्गीता वितरण किया।
स्कूलों एवं महाविद्यालयों में गीता कॉन्टैक्ट, भगवद्गीता पर आधारित कक्षाओं एवं कोर्सेस के द्वारा युवा पीढ़ी को भी इस महानतम ज्ञान की शिक्षाएं प्रदान की गईं।
संध्या 4:30 बजे से संपूर्ण भगवद्गीता का सुमधुर पाठ किया गया।
आज इस्कॉन संपूर्ण विश्व में भागवत गीता की शिक्षाओं को जनमानस तक पहुंचाने एवं भगवान श्री कृष्ण की इस दिव्य वाणी का प्रचार प्रसार करने हेतु कटिबद्ध है।



















