Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने गांव में बनाई चाय, सुनी जनता की समस्याएँ

ऐसे ही कोई महान नहीं बनता। महान बनने के लिए त्याग, बलिदान, घमंड को त्यागकर जनता की सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाना पड़ता है। इसी भावना के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज महाराजपुर विधानसभा के हरजिंदर नगर मंडल के बूथ संख्या 307, जाने गाँव में मॉर्निंग वॉक के बाद लोगों से मुलाकात की।

जाने गाँव में केसी लाल निषाद के घर पहुँचकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वयं अपने हाथों से चाय बनाकर सभी ग्रामीणों को पिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि “घर–घर जाकर जनता की समस्याएँ सुनना और उनका समाधान करना हमारा कर्तव्य है। हमें कार्यकर्ताओं के बीच रहना अच्छा लगता है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता हमारे परिवार के सदस्य हैं।”

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
वी. डी. राय, मंडल अध्यक्ष विवेक शुक्ला, रमेश निषाद, अनिल राय, सुरेन्द्र अवस्थी, सौरभ निषाद, पंकज निषाद, श्रीराम, दीपक, राकेश, मोनू, लेखराज, जगमोहन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh