जुम्मे की नमाज़ के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को परखने और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल द्वारा आज सद्भावना पुलिस चौकी से यतीमखाना चौराहा, मीना इलेक्ट्रॉनिक्स तिराहा, बीडी मार्केट, दादा मियाँ चौराहा, मछली तिराहा होते हुए दलेलपुरवा चौराहा तक पैदल गश्त कर व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्तने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभिन्न बस्तियों से कुल 1100 व्यक्तियों की सूची तैयार की गई थी, जिनमें से 850 व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है तथा 250 व्यक्तियों का सत्यापन शेष है। सत्यापन कार्य के लिये टीमें निरंतर मैदान में कार्य कर रहीहैं। स्थानीय पुलिस का असम पुलिस, वेस्ट बंगाल पुलिस एवं झारखंड पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखते हुए सत्यापन कार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान पता चला कि जिन व्यक्तियों को बाहरी बताया गया था, वे झारखंड राज्य के पाकुड़ ज़िले के निवासी लगभग 300 लोग हैं। पुलिस अधिकारियों ने उनसे वार्ता की तथा उनका फिजिकल वेरिफिकेशन संपन्न किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अन्य बस्तियों में भी पुलिस टीमें पहुँचकर एक-एक व्यक्ति का सत्यापन कर रही हैं।
पुलिस आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध बाहरी व्यक्ति की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। 6 दिसंबर के मद्देनज़र सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है तथा संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से मुख्य शहर (मेन सिटी) के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त और ड्यूटी में वृद्धि की गई है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय के साथ पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।



















