Advertisement

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय आयोजन शुरु

कानपुर। परेड स्तिथ नारायणी धर्मशाला मे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कथा के शुभारंभ से पूर्व महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल पर समाप्त हुई, जिसके बाद विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।प्रसिद्ध कथा व्यास परम पूज्य मंजेश कुमार कृष्णशास्त्री जी महाराज लवकुश धाम बिठूर ने विधिवत रूप से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रारंभ किया। कथा के पहले दिन उन्होंने सच्चिदानंद स्वरूप श्री राधा रमण को प्रणाम करते हुए कहा कि वे विश्व की उत्पत्ति, पालन और संहार के कारण हैं तथा तीनों तापों को हरने वाले हैं। पंडित नाथी राम कपिल ने बताया कि भागवत कथा में वक्ता और श्रोता दोनों का महत्व है। उन्होंने जोर दिया कि जब जीवों के कई जन्मों के पुण्य उदय होते हैं, तभी उन्हें भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे नारायणी धर्मशाला परेड बुक मार्केट मे होगा। श्रीमद् भागवत कथा 7 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगी। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमती प्रभावती,गंगा राम, शालिनी, शिव कुमार , ममता, आलोक, विजय, कुसुम, कन्हैया, कसौधन गंगाराम कसोधन, विजय कसौधन, कुसुम कसौधन, श्रीमती कुमुद कशोधन, विनय कशोधन, सहित भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh