Advertisement

कानपुर को खुशहाल स्वरूप देने की हमारी जिम्मेदारी

नानाराव पार्क से एक मॉर्निंग वॉक रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली। भारत माता की जयघोष के साथ सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया। इस बाबत जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सुपर 100 से कानपुर नगर की सुन्दर छवि जो नक्शा तैयार किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है। कानपुर को एक माडल सिटी बनाने का संकल्प हम सबको मिलकर पूरा करना। एस आई आर के माध्यम से कानपुर नगर की जनता से अपील है अपना फार्म तत्काल बीएलओ के माध्यम से जमा कर दे, आनलाइन भी फार्म भरा जा रहा है। हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है अपना फार्म तत्काल जमा करें। डाक्टर उमेश पालीवाल ने कहा कि कानून को एक सामाजिक सोच देना हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है। कार्यक्रम का संचालन वीरजू व दीपका श्रीवास्तव ने किया। इसमें प्रमुख रूप से डा उमेश पालीवाल, अरूण चेतन्य पुरी महराज, सुमिरन कौर, अनिल गुप्ता, राजेश ग्रोवर, सीमा निगम, राजेश शुक्ला, अरूण गर्ग, पंकज कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh