Advertisement

संत बाबा सुंदर सिंह जी महाराज की 82वीं बरसी पर हुआ शबद कीर्तन

 

कानपुर। गुमटी नंबर-5 स्थित गुरुद्वारा श्री कीर्तनगढ़ में रविवार को संत बाबा सुंदर सिंह जी महाराज की 82वीं बरसी पर शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में गुरमत समागम के साथ-सा द गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ एवं शहर के तमाम गुरुद्वारा के पदाधिकारियो को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। अमृतसर के रागी भाई राय सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। विशेष कर स्त्री सत्संग का भी सम्मान हुआ। गुरुद्वारे के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी सरदार कुलदीप सिंह, सुरिंदर भाटिया, जसवंत सिंह, नीना बहन, करमजीत सिंह, पृथ्वी पाल सिंह बिल्ला, गुरु चरण सिंह, मीतू सागरी, टीटू सागरी, अमरजीत सिंह गांधी, सरदार नीतू सिंह, प्रिंस वासु को सरोपा देकर सम्मानित किया। अंत में गुरु का प्रसाद रूपी लंगर बांटा गया। इस मौके पर प्रधान सरदार हरजीत सिंह कालड़ा, अमर प्रीत सिंह, अमरजीत सिंह सलूजा कमलजीत सिंह, पिंकी बग्गा आदि के साथ ग्रंथी त्रिलोक सिंह व मनदीप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh