Advertisement

कानपुर चैप्टर कंपनी सचिव संस्थान के नये पदाधिकारियों ने सम्भाला कार्यभार

कानपुर चैप्टर कंपनी सचिव संस्थान के नये पदाधिकारियों ने कार्यभार सम्भाल लिया है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की इस मैनेजिंग कमेटी का गठन 2026 के लिए हुआ है। नये पदाधिकारियों में अध्यक्ष सीएस आशीष बंसल वाइस चेयरपर्सन सीएस ईशा कपूर सचिव सीएस जागृति मिश्र एग्जीक्यूटिव मेंबर सीएस वैभव गुप्ता एग्जीक्यूटिव मेंबर सीएस मनीष पाल एग्जीक्यूटिव मेंबर सीएस वैभव अग्निहोत्री एग्जीक्यूटिव मेंबर की रीना जाखोदिया हैं।
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के नवनिर्वाचित चेयरमैन सीएस आशीष बंसल ने बताया कि कानपुर चैप्टर ने विगत तीन वर्षों में जो काम किए हैं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए इस वर्ष कमेटी को काफी काम करना है, जिसे पूरी कमेटी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नवनिर्वाचित चेयरमैन ने वर्ष 2026 की कार्ययोजना के बारे में बताया कि कानपुर चैप्टर ने अपने खुद की ज़मीन पर भवन बनाने के लिए भूमि पूजन करके स्थापना की तरफ़ पहला कदम बढ़ाया है और उसका निर्माण आज ही से एनबीसीसी ने शुरू कर दिया है। इस भवन निर्माण को इसी वर्ष में पूर्ण करना है। उसके लिए हमे अलग अलग स्तर पर केडीए एनबीसीसी/कौंसिल से फॉलो अप की ज़रूरत पड़ेगी।
चेयरमैन सीएस आशीष बंसल ने बताया कि कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार भारत में १ लाख कंपनी सचिवों की आवश्यकता है, पर इस समय सिर्फ 75 हज़ार कंपनी सचिव देश में हैं।
नये नये बच्चे इस प्रोफेशन को जॉइन करे जिससे ये डिमांड को पूरा किया जा सके।
वाईस चेयरमैन सीएस ईशा कपूर ने बताया कि कानपुर चैप्टर की ओरल कोचिंग क्लासेस पर जोर दिया जाएगा क्योंकि आज के छात्रों की मांग तकनीक आधारित अध्ययन है और कानपुर चेप्टर के छात्रों को छात्रवृत्ति,शुल्क रियायत,सहित विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी।
प्रेस मीट में पूर्व चेयरमैन सीएस मनीष पाल, सीएस वैभव अग्निहोत्री सीएस रीना जाखोदिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

UPTV7 से देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh