251 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, महापौर प्रमिला पाण्डेय व महेंद्र मोहन गुप्त ने किया दीप प्रज्वलन
कानपुर-श्री बाँके बिहारी जी परिवार समिति द्वारा आयोजित प्रथम श्रीमद् भागवत महोत्सव का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ भक्ति और श्रद्धा के संगम के बीच कथा स्थल मोतीझील लॉन ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा महोत्सव का आरम्भ वेदी पूजन के साथ हुआ, जिसके बाद मलिक रेजीडेंसी होटल (80 फीट रोड) से भव्य कलश एवं पोथी यात्रा निकाली गई यात्रा में एक ही पारंपरिक वेशभूषा में सजी 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया यह यात्रा अशोक नगर और लाजपत भवन होते हुए कथा स्थल पहुँची मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया कथा के प्रथम दिन विश्वविख्यात कथा व्यास परमश्रद्धेय आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री (वृन्दावन) ने व्यास पीठ से श्रीमद् भागवत का महात्म्य वर्णित किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मात्र ही मनुष्य के दुखों का अंत कर देता है कथा के बीच जब उन्होंने अपने प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी, तो श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे “राधे राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो” “मुझे चरणों से लगा ले मेरे श्याम मुरली वाले” “करके इशारों बुलाये गयी रे बरसाने की छोरी” इन भजनों पर भक्त पंडाल में भावविभोर होकर झूमने लगे कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दैनिक जागरण के चेयरमैन महेंद्र मोहन गुप्त एवं महापौर प्रमिला पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर और व्यास पीठ का पूजन कर किया आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से संजय गुप्ता, पंकज बंका, विनोद मुरारका, राजेंद्र गुप्ता, राम किशन गुप्ता, राम किशन अग्रवाल, अंकुर सिंघल एवं राज कुमार गुप्ता सहित समिति के तमाम पदाधिकारी सक्रिय रहे भक्तों की भारी भीड़ के चलते मोतीझील परिसर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















