सर्व श्री ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आज दसवां भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही भव्य रूप से श्रम हितकारी केंद्र वेलफेयर सेंटर जेके कॉलोनी जाजमऊ में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्ध नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने शिरकत किया। उन्होंने परशुराम जी की फोटो पर माल्यार्पण करके शुभारंभ किया। इस समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी प्रस्तुत की गई । इस कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक के रूप में श्री बाल योगी अरुण चेतन पुरी जी महाराज महंत श्री सिद्धनाथ धाम द्वितीय काशी श्री अरविंद त्रिवेदी संयुक्त आयकर आयुक्त आदि लोग मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया। अरूण चैतन्य पुरी महराज ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर एक साथ रहने की जरूरत है। गुरु भेद नहीं करता है। वीरेंद्र दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि 26 साल पहले हमने सबसे पहले ब्राह्मण सभा बनाई थी, फूलबाग में बड़ा सम्मेलन करा करके ताकत का एहसास कराया था। आज ब्राह्मण समाज को एक होने की जरूरत है। परशुराम के मंदिर का जगह जगह निर्माण होना चाहिए। भजन प्रस्तुत कर आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद तिवारी ने किया। इसमें प्रमुख रूप वीरेंद्र दुबे,अधिवेश त्रिवेदी , रवि तिवारी, दुर्गेश मणि मणि त्रिपाठी, समर्थ तिवारी, शिवम् चतुर्वेदी , धन श्याम शुक्ला, मनमोहन तिवारी, सुशील शुक्ला, चंदन पांडेय,डा के के शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















