कानपुर कार्यक्रम संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि दोसर वैश्य बाल गोपाल मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोड़ों ने सात फेरे लेकर हिंदू रीति रिवाज अनुसार परिणय सूत्र बंधन में बंधे यह संस्था और समाज के लिए गौरव की बात है संस्था प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का भव्य आयोजन संपन्न कराती है संस्था का मुख्य उद्देश्य है समाज हित में कार्य करना समाज को लाभान्चित करने वाले तमाम कार्य संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष किए जाते है जिनसे समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित होता है. इस सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से समाज के उन वर्गों को आगे लाकर उनका विवाह कराया जाता है जो अभाववश इस प्रकार से विवाह कर सकने में सक्षम नहीं हैं ऐसे लोगों को आगे लाकर संस्था भव्य रूप से उनका विवाह सम्पन्न कराती है संस्था द्वारा सामूहिक विवाह समारोह आयोजन का यह 42वाँ वर्ष हैं
संस्था के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न व्यापारियों और समाजसेवियों के सहयोग ये इतना बड़ा और भव्य आयोजन संपन्न होता है इस सामूहिक विवाह समारोह में सहयोगियों के सहयोग से प्रत्येक वर वधु के जोड़े को बेड, अलमारी, अटैची, बक्सा, नाक की कील, बिछिया, ड्रेसिंग टेबल, ग्रहस्थी का समान इत्यादि आवश्यक की सभी जरूरी वस्तुओं को संस्था की ओर से उपहार स्वरूप भेंट दिया गया है, इस आयोजन में सिर्फ कानपुर ही नहीं अपितु कानपुर देहात, उन्नाव जनपद, रायबरेली, फतेहपुर समेत आस पास के कई प्रमुख जिलों से वैश्य समाज के बंधुओं का आगमन होता है जिससे कार्यक्रम और अधिक भव्य स्वरूप में सम्पन्न होता हैं
आशीर्वाद देने हेतु उपस्थित :- विधायक अमिताभ बाजपेई, ‘विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, विधायक नीलिमा कटियार, सचिन अवस्थी, शुभम अवस्थी,
प्रमुख रूप से उपस्थित : संस्थापक विद्यासागर गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता अध्यक्ष, मनोज गुप्ता महासचिव, सोनू गुप्ता कोषाध्यक्ष, आदित्य नारायण गुप्ता महेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, राजेश गुप्ता, सीताराम गुप्ता, विवेक गुप्ता, गोपाल दोसर, सौरभ गुप्ता, प्रसाद गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे
के के साहू की रिपोर्ट


















