Advertisement

मजदूर के साथ मारपीट करके पैसे लूट लिए

 

कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में एक चमड़ा कारखाने से वेतन लेकर घर लौट रहे युवक पर आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार शाम 7 बजे हुई इस घटना में हमलावरों ने युवक को रास्ते में रोककर सरिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।

हमला करते हुए आरोपियों ने चिल्लाते हुए कहा कि युवक पुलिस का बड़ा खबरी है और उसी ने उनके भाई को जेल भिजवाया था। घायल युवक को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है

मनोज के अनुसार, हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ वार किए। विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से भी पीटा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, आरोप है कि घटना के दौरान उसकी जेब में रखे 11 हज़ार गायब मिले हैं। इस हमले में मनोज के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल का कांशीराम अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh