Advertisement

महंगाई के विरोध में किया पिंडदान

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में गंगा बैराज में पेट्रोल डीजल कड़वा तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में पिंडदान किया गया। आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि आज देश में हालात बद से बदतर है डीजल पेट्रोल कड़वा तेल गैस सिलेंडर के भाव आसमान छू रहे हैं। सरकार की गलत नीतियो के कारण बेरोजगारी चरम पर है। देश की जनता को मूर्ख बनने का काम कर रहे हैं। मोदी सरकार मन की बात करती है लेकिन देश की बात ही सुनती है। मजदूर, किसान, बेरोजगार युवा सब परेशान हैं और सत्ता के लोभी सत्ता में मदमस्त है इतनी महंगाई हो गई हैं। लोग भूखे मरने की कगार पर है मोदी जी कहते हैं। हम भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। इस महंगाई से लोग परेशान है। क्या यही आत्मनिर्भर भारत है। जहां आम आदमी भूख और महंगाई से परेशान हैं। महंगाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पिंडदान किया। पिंडदान के मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया, अनुराग पाल, गौरव द्विवेदी, विवेक पांडे, अमन कटिहार नीरज कठेरिया अरुण कश्यप अंकित झा नौशाद आलम मंसूरी अभिलाष सिंह सेंगर आदि लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh