Advertisement

पार्षद पति , पूर्व पार्षद ने कराया गाय का उपचार

कानपुर- गौ रक्षा के नाम पर वर्ग विशेष को निशाना बनाने वाले गौ रक्षक गाय के बीमार होने पर कहीं नजर नहीं आए,तो वहीं पूर्व पार्षद ने गौ सेवा कर इंसानियत की मिसाल कायम की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएनएसडी इंटर कॉलेज के पास दो दिनों से एक गाय बीमारी की हालत में पड़ी थी।वहां से कितने ही गौ रक्षक गुजरे होंगे परंतु किसी ने इस बीमार गाय की सुध नहीं ली।
गाय की बीमारी की सूचना पाकर पहुंचे वार्ड 110 की पार्षद शबनम बानो के पति व पूर्व पार्षद मुरसलीन खान भोलू ने तुरंत पशु चिकित्सक ए के सिंह से संपर्क कर गाय को नगर निगम के वाहन से पशु चिकित्सालय भेजकर गाय का उपचार कराया।पूर्व पार्षद की गौ सेवा देखकर क्षेत्रीय जनता ने मुरसलीन खान भोलू की भूरी भूरी प्रशंसा की।गौ सेवा में मुरसलीन खान भोलू के साथ अजहर आलम, रिजवान मंसूरी, हाजी मंजूर चौधरी, सैयद शादाब अली, लाईक मनिहार आदि लोगो ने महती भूमिका अदा की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh