राम मंदिर के भव्य निर्माण के नाम पर घर-घर से वसूले गए हज़ारो करोड़ के चंदा वसूलने वाले रामजन्मभूमि तीर्थ छेत्र ट्रस्ट में जमीन खरीदने के नाम और हज़ारो करोड़ का घोटाला किया गया, यह मामला देश के करोड़ो लोगो की आस्था से जुड़ा है, देश के करोड़ो हिन्दू समुदाय के लोगो जिसकी आस्था श्रीराम में है सभी इस घोटाले के बारे में जानकर क्रोधित है और आहत हुए है।
यह देश के करोड़ो लोगो की आस्था के साथ लालची धर्म के ठेकेदारों के द्वारा की गई लूट है क्योंकि अनगिनत देशवासियों ने अपनी आस्था से राममन्दिर निर्माण में चंदा दिया था। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने बताया कि रवि मोहन तिवारी और सुल्तान अंसारी ने शाम 7:10 PM पर 2 करोड़ की ज़मीन ख़रीदी ,रामजन्मभूमि ट्रस्ट के चम्पत राय ने शाम 7:15 PM पर 18.5 करोड़ में उनसे ज़मीन खरीद ली, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने बताया कि सरकार की नाक के नीचे से यह काम हुआ है इसलिए उनकी ज़िम्मेदारी बनती है ईसपर जवाब देने की। जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीराम के प्रति जो लोगो के मन मे आस्था है उससे खेलते हुए ट्रस्ट के लोग करोड़ो रूपये की हेराफेरी कर रहे है, इनके खिलाफ सरकार को कदम उठाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हमज़ा निहाल, अभिषेक मिश्रा, राहुल द्विवेदी, अंकेश, प्रशांत, आशीष, शौर्य, दीपू, ध्रुव, तुषार, संदीप, गौरव, देव, अजय, उत्कर्ष, हिमांशु, अमन, मोहित, ईशु, अभय, हिमांशु आदि युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।
रामजन्मभूमि ट्रस्ट में हुआ हज़ारो करोड़ का घोटाला – कनिष्क पांडेय


















