विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनविकास मोर्चा की बैठक मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बैठक के दौरान प्रदेश कमेटी का विस्तार करने के साथ विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर छोटे बड़े सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है इसी के चलते उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों में भारतीय जनविकास मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ने का दावा किया राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ परवेज अख्तर ने प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए नीतू त्रिपाठी को प्रदेश सचिव, तृप्ति अवस्थी को प्रदेश महासचिव, लक्ष्मी सिंह को प्रदेश सचिव, व पूनम बाजपेयी को कानपुर जिला सचिव मनोनीत किया इस दौरान जिले और मण्डल कमेटियों के अनुसार प्रत्याशियों के चयन की बात की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कानपुर कैंट विधान सभा से धर्मेन्द्र शुक्ला व भगवंत नगर उन्नाव से डॉ. परवेज अख्तर को तैयारी करने को कहा बैठक में ज्योति शुक्ला, धर्मेन्द्र शुक्ला, डॉ परवेज अख्तर, पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, शशिप्रभा सिंह, नीतू त्रिपाठी, लक्ष्मी सिंह, पूनम बाजपेयी, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
2022 में 403 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव भारतीय जन विकास मोर्चा : ज्योति शुक्ला


















