मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार केपीएम अस्पताल को प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक सलिल विशनोई को गोद दिया गया है। इसके अंतर्गत सलिल विशनोई ने आज अस्पताल में जाकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। तथा मरीजों से मिलकर उन्हें किसी तरह की परेशानी होने पर उसका समाधान निकालने का आश्वासन दिया अस्पताल की जो भी कमियां होंगी उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष व सलिल विशनोई ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ गुप्ता, अस्पताल मैनेजर खुशबू चतुर्वेदी के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर नवाब सिंह, संध्या मिश्रा, वैभव खंडेलवाल, योगेंद्र शर्मा, विजय साहू, संध्या गौतम, पंकज शुक्ला, शैलेंद्र शर्मा, शिवम कश्यप, अजीत सोनकर, मनीष गौतम आदि कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
सलिल विशनोई ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण


















