Advertisement

दो दर्जन कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ी थामा भाजपा का साथ

विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने जोड़ तोड़ की राजनीति शुरु कर दी है। इसी क्रम में लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर कानपुर के कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ वार्ड अध्यक्ष एवं पूर्व रनर पार्षद प्रत्याशी योगेंद्र दुबे ने बताया कि मैंने अपने जीवन के 15 वर्ष कांग्रेस में दिए थे पर आज हाल ये है कि यहां कार्यकर्ताओ का शोषण, प्रदेश व जिले में अनुभवहीन लोगों को तरजीह देना कही न कही मेरी आत्मा को झकझोर कर रख दिया था। इसलिये मैंने एक संगठित दल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के द्वारा ली है। कांग्रेस पार्टी से खिन्न होकर भाजपा में सम्मिलित होने वाले पंडित केडी पांडेय, गणेश शंकर शुक्ला,राजेश मौर्या, अमित सिंह, सत्यम दुबे, नरेश साहू, टिल्लू जायसवाल, मुनीम तिवारी, यशवंत गौतम, आयुष शुक्ला, उत्कर्ष शुक्ला, राम मोहन बाजपाई, मुकेश यादव, अमित शुक्ला, कन्हया यादव, राम खिलावन पाल आदि लोगो ने सदस्यता ग्रहण की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh