प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजकुमार शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस की अवसर पर मस्वानपुर स्थित बच्चों के बीच में जाकर केक काटकर जन्मदिवस मनाया। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजकुमार शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस की अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजकुमार शुक्ला पीएस बाजपेई अनुराग सिंह चौहान ने मस्वानपुर स्थित प्रगति सेवा संस्थान में रह रहे उपस्थित लोगों के बीच में केक काटकर व फल और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण करके हर्षोल्लास के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया। राजकुमार शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश का भविष्य है भगवान उनको लंबी उम्र दे और भारत हमारा राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्व गुरु बने। मुख्य रूप से उपस्थित राजकुमार शुक्ला, कल्पना सिंह, त्रिलोकी व्यास, राजेंद्र शुक्ला, अभिषेक साहू, हेमंत सनी, वीरेंद्र दुबे, राम सिंह, अमन सिंह, महेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


















