Advertisement

भाजपा नेता का युवा अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

अभी कुछ ही दिन पूर्व कांग्रेस से भाजपा में आए योगेंद्र दुबे को युवा अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसमें साथ में भाजपा बाबूपुरवा मंडल के पदाधिकारियो ने भी बधाई देते हुए कहा कि भाजपा परिवार में कार्य करने वाले कार्यकर्ता का हमेशा ही सम्मान व स्वागत होता है। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता राम शंकर ने बताया कि भाजपा नेता योगेंद्र दुबे जैसे सामाजिक व्यक्तियों की सही जगह भाजपा परिवार में ही है। भाजपा से जुड़ने के साथ योगेंद्र दुबे आम जनमानस की खुलकर समाज सेवा कर सकते हैं। यहां उपस्थित साथियो को संबोधित करते हुए। योगेंद्र दुबे ने कहा कि मैं अपने वास्तविक घर आ गया हूं मैं अब संगठन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए। पूरी ईमानदारी व मेहनत से मुख्य धारा से जुड़ने का काम करूंगा। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से अमित कोरी, अधिवक्ता ओमप्रकाश, रमा शंकर गुप्त, दीपक मिश्रा, रवि भदौरिया, दिनेश मिश्रा, सुनील यादव, पवन गोस्वामी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh