Advertisement

वृक्षारोपण आज की जरुरत

एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सविता यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्य सम्पन्न हुआ सविता यादव ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे ये आवश्यक हो गया है की हम पर्यावरण से अपने अटूट सम्बन्धों को समझने का प्रयास करें। यह पर्यावरण ही है जो श्रष्टि के सृजन से लेकर अब तक हमें और हमारी सभ्यता को जीवन देता रहा है। हमारे चारो और वृक्षों के हर हिस्से में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया से वातावरण की कार्बन डाई एक्साइड को अवशोषित कर मनुष्य के लिए जीवनदायिनी ऑक्सीजन का निर्माण होता है। और यह ऑक्सीजन हमारे लिए क्या महत्त्व रखती है यह हम सभी कोरोना काल में जान चुके हैं। इस पर्यावरण के संतुलन हेतु परम आवश्यक है कि हम अपने वातावरण को हरा भरा रखने में निरंतर सहयोग करते रहे। विद्यालय कि प्रधानाचार्या सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने एक एक पौधे का रोपण कर वातावरण को शुद्ध करने का संकल्प लिया।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh