Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में भरे गये सरकारी योजनाओं के फार्म

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने  शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में विकलांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह का पंजिकरण,
बैटरी चलित ट्राई साईकिल के लिए 80 प्रतिशत विकलांगता वाले व्यक्तियों के फार्म,विकलांग पेन्शन, रेलवे यूनिक कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, दुकान निर्माण व संचालन ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार, योजना के फार्म भरे गये। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की प्रत्येक रविवार व मंगलवार को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग व्यक्तियों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। दिनांक 6 जुलाई को भी शिविर आयोजित होगा। जरूरतमंद विकलांग व्यक्ति आ कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। आज के शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, आनन्द तिवारी, कान्ति देवी कुशवाहा, शिव देवी सिंह चौहान, गुड्डी दीक्षित, बंगाली शर्मा आदि शामिल थे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh