Advertisement

राउंड टेबल संस्था” ने दान किया लाखो के मेडिकल उपकरण व समान

कानपुर:-
“राउंड टेबल संस्था” ने दान किया लाखो के मेडिकल उपकरण व समान
– 100 बेड के मेटर्निटी आयसोलेशन का विधायक ने किया उद्घाटन
– जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने संस्था का जताया आभार
कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कालेज में 100 बेड का मेटर्निटी आयसोलेशन वार्ड का उद्घाटन गोविन्द नगर विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम में राउंड टेबल संस्था ने लाखो रूपये मूल्य के उपकरण दान में दिये जिसका प्राचार्य डा0 संजय काला ने आभार व्यक्त किया।
100 बेड का मेटर्निटी आयसोलेशन बन जाने से अब लोगो को इलाज के लिये भटकना नही पडेगा। गुरुवार को कानपुर मेडिकल कालेज से संबंद्ध हैलट अस्पताल में 100 बेड मेटर्निटी आयसोलेशन वार्ड का उद्घाटन किया गया। तृतीय तल पर एक कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम के दौरान “राउंड टेबल संस्था” ने कई लाख मूल्य के मेडिकल उपकरण व समान का दान किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh